सैलरी में बढ़ोतरी का इंतजार हर कर्मचारी करता है, और जब बात महंगाई भत्ते (DA) की हो, तो और भी दिलचस्पी बढ़ जाती है। अगर आप भी केंद्र सरकार की नौकरी करते हैं या पेंशनर हैं, तो आपके लिए ये खबर बहुत काम की है। इस बार जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए जो DA बढ़ने वाला है, वो पहले से कुछ ज्यादा हो सकता है। अभी डीए 55% पर है, और इस बार 3% तक बढ़कर 58% हो सकता है। मतलब सीधी-सी बात है हर महीने की सैलरी में मोटा इजाफा होने वाला है।
पिछली बार मिली थी झूठी उम्मीद, अब उम्मीद बड़ी
इस साल 2025 में जनवरी महीने ने सरकार ने डीए में केवल 2% बढ़ोतरी ((DA Hike 2025)) की थी, और लोगो 4-5% बढ़ोतरी की उम्मीद थी। उस समय कई कर्मचारी परेशान हुए थे, सरकार ने 4-5% की जगह 2% ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला हैं, CPI-IW के आंकड़े बता रहे है कि सरकार इस बार हाथ खोल सकती है।
सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी
चलो एक सिंपल कैलकुलेशन करते हैं:
- मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी ₹40,000 है:
- अभी मिल रहा है: ₹40,000 x 55% = ₹22,000
- नया मिलेगा: ₹40,000 x 58% = ₹23,200
- हर महीने फायदा = ₹1,200
- साल भर में = ₹14,400 एक्स्ट्रा
यह तो केवल महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की बात है। सरकार इसके साथ-साथ HRA और TA जैसे भत्तों में भी बढ़ोतरी करने वाली है। मतलब कुल मिलकर आय में अच्छा खासा फर्क पड़ेगा।
क्यों बढ़ रहा है DA
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये DA इतना मायने क्यों रखता है? तो भाई, महंगाई तो हर किसी की कमर तोड़ रही है। तेल, सब्जी, किराया — सब कुछ महंगा हो गया है। DA का मकसद ही यही होता है कि कर्मचारियों की जेब पर जो बोझ बढ़ रहा है, उसे थोड़ा कम किया जा सके।
इस बार का महंगाई भररत कैलकुलेशन CPI-IW इंडेक्स के बेस पर हुआ है, जो जून 2025 में 145 तक पहुंच गया। 12 महीने का औसत निकाला गया तो आया 143.6, और इसी से तय हुआ कि 3% की बढ़ोतरी बनती है।
कब आएगा पैसा अकाउंट में | DA Hike 2025
सरकार हर साल दिवाली से पहले DA का ऐलान करती है, और इस बार भी उम्मीद है कि अक्टूबर या नवंबर में इसकी घोषणा होगी। पैसा आपके सैलरी अकाउंट में एक साथ आएगा, पिछली तारीख से एरियर के साथ।
निष्कर्ष:
इस बार के डीए में बढ़ोतरी (DA Hike 2025) होने से यह साफ जाहिर हो रहा है कि सरकार थोड़ी खुलकर बढ़ोतरी करने वाली है। काफी लंबे समय से महंगाई से जूझ रहे कर्मचारियों को थोड़ी राहत जरूर मिलने वाली है। और हां, अगली सैलरी स्लिप देखकर मुस्कुराना मत भूलिएगा।